फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration's Bulldozer Rolls Through Eight Licensed Colonies

Gurugram News: आठ लाइसेंस कॉलोनियों में चला प्रशासन का बुलडोजर

Mon, 20 Apr 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Administration's Bulldozer Rolls Through Eight Licensed Colonies
अतिक्रमण विरोधी महाअभियान के तहत दो हजार से अधिक अवैध निर्माण पर हो चुकी है कार्रवाई
विज्ञापन

नंबर गेम- 550 मकानों पर की गई कार्रवाई



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जिले में सोमवार को तीसरे दिन भी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डीटीपी एनफोर्समेंट द्वारा गुरुग्राम की आठ लाइसेंस कॉलोनियों में एक साथ व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया के नेतृत्व में सभी टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए सड़कों के राइट ऑफ वे ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया।
इस दौरान डीएलएफ फेज-1 के ए ब्लॉक एक्सटेंशन में बची हुई लेन से शुरुआत की। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता डीएलएफ फेज 2 पहुंचा। यहां सेंट्रल आर्केड मार्केट से अभियान की शुरुआत करते हुए अवैध टैक्सी स्टैंड और मार्केट में सभी कियोस्क पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए। इसके साथ ही दक्षिण मार्ग पर चल रहीं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर भी बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम ने डीएलएफ फेज-एक व दो में लगभग 550 मकानों को कवर करते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 150 अवैध लॉन/पार्क हटाए गए, 40 से अधिक रैंप ध्वस्त किए गए,100 से अधिक मकानों के सामने ग्रिल, बैरिकेडिंग, गेट, सीढ़ियां हटाई गईं। बाजार क्षेत्रों में सभी अवैध दुकानें, शेड और कियोस्क हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएफ फेज दो में जे ब्लॉक की 8-9 लेन, जकरन्दा मार्ग, बोगनविलिया मार्ग, दक्षिण मार्ग, आकाशनीम मार्ग व मध्य मार्ग तक व्यापक कार्रवाई करते हुए सैकड़ों अतिक्रमण हटाए गए। साउथ सिटी-1 में 96 मकानों के सामने से निजी लॉन/गार्डन और फेंसिंग हटाई गई। 15 लेबर क्वार्टर, 27 गार्ड रूम और 17 विज्ञापन बोर्ड हटाए गए। पालम विहार ब्लॉक-ए में 140 मकानों के सामने से फेंसिंग, गार्डन और एक्सटेंशन हटाते हुए 18 मीटर चौड़ी सड़क को पूरी तरह क्लियर कराया गया। सुशांत लोक-2 रैंप, गार्ड रूम, डीजी सेट, दीवारें और ग्रीन एरिया पर किए गए 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। इसी तरह अन्य जगह अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed