फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration alert to stop copying

Gurugram News: नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सजग

Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administration alert to stop copying
बुधवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने वालों तथा कराने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। बुधवार को हुई 10वीं की परीक्षा में अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक के नेतृत्व में सभी 20 नोडल ऑफीसर व 34 ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत शिक्षा विभाग नूंह व शिक्षा बोर्ड भिवानी की फ्लाइंग टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों के दौरे पर रहीं।
एडीसी प्रदीप सिंह मलिक ने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्न-पत्र डिस्पैच, उत्तर पुस्तिका वितरण व संबंधित दस्तावेज के रख-रखाव संबंधी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीनियर वरिष्ठ अधिकारियों को अलग से नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार दसवीं की परीक्षा 19 मार्च तथा बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

पीसीआर, राइडर्स व पेट्रोलिंग टीमें भी निरंतर परीक्षा केंद्रों के आसपास पैनी नजर रख रही हैं। अगर कोई बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के आसपास हस्तक्षेप करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला में चल रही हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल जैसे मामलों की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने माउंट अरावली स्कूल नूंह, एसओएस स्कूल पल्ला, हिंदू हाई स्कूल के पास राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed