फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration alert to ensure food supply in the district

Gurugram News: जिले में खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क

Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Administration alert to ensure food supply in the district
तावडू। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर हरियाणा सरकार और स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और वितरण को सुचारू रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। हरियाणा सरकार ने सभी उपायुक्तों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, चारा और अन्य दैनिक आवश्यकताओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नूंह जिले में खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग ने दुकानदारों और आवश्यक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के खाद्य निरीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत जिले के दुकानदारों और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। शनिवार को जिले के विभिन्न दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव में खाद्य सामग्री की बिक्री बढ़ी

नूंह। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पिछले दो दिन में बाजार में खाद्य सामग्री की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। शहर के दुकानदार मनोज कुमार व सिराजुद्दीन ने बताया कि लोग दाल, आटा, चावल, चीनी सहित कई ऐसी सामग्री अधिक खरीद रहे हैं जो लंबे समय तक खराब नहीं होती। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो दिन में इनकी खरीददारी बढ़ी है। अभी किसी खाद्य सामग्री की कमी नहीं है और न ही भाव में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव है। सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने जारी की एडवाइजरी :



किसी भी खाद्य सामग्री की कमी व कालाबाजारी न हो इसके लिए सरकार ने जिला प्रशासन को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत से लोग मौके की तलाश में कालाबाजारी करते हैं। इसके रोकने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक कहीं किसी प्रकार की कोई खाद्य वस्तु की कीमत व कालाबाजारी बढ़ती दिखाई नहीं दी। डीएफएससी केके गोयल का कहना है कि अभी सब कुछ सामान्य है। इसके बाद भी विभाग पूरी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed