{"_id":"65299094d17c4300a90a56a4","slug":"administered-drug-free-oath-to-students-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16293-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
विज्ञापन
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में अभियान कौशल मुहिम की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। युवा पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में अभियान कौशल मुहिम की शुरुआत की गई। जीयू के खेल विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नशामुक्त समाज के लिए यह पहल की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि कौशल किशोर, आवासन व शहरी कार्य राज्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति तभी संभव है जब हम सभी नशा से दूर रहने का संकल्प लेंगे। इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। कुलपति ने इस दौरान हाफ मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुग्राम विवि परिसर सेक्टर 51 से शुरू हुई यह मैराथन आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापस गुरुग्राम विवि में समाप्त हुई। हाफ मैराथन दौड़ में लगभग 250 युवा दौड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। युवा देश के विकास की नींव होते हैं। परंतु दुर्भाग्यवश युवा नशा करके अपने व्यक्तित्व, परिवार, समाज को क्षति पहुंचा रहे हैं। वर्तमान पीढ़ी को नशे से बचाना हमारा कर्तव्य है।