फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Addicts hit brick on pregnant woman's stomach, serious

नशेड़ियों ने गर्भवती महिला के पेट पर ईंट मारी, गंभीर

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Addicts hit brick on pregnant woman's stomach, serious
सोहना। कस्बे में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सात माह की एक गर्भवती महिला के पेट पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला व भ्रूण की हत्या करने का शर्मनाक प्रयास किया गया जबकि महिला के देवर को सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। दर्द से कराह रही महिला पर न सोहना पुलिस को दया आई और न नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों को। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, जहां महिला व उसका भ्रूण जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैैं।
विज्ञापन

बुधवार रात सोहना के पलवल रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली सात माह की गर्भवती महिला की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब कुछ नशेड़ी युवकों ने महिला के पेट पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को आनन फानन में परिजन कूड़े वाली रेहड़ी से नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल व एफआईआर न दर्ज होने का हवाला देते हुए इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद महिला को घायल अवस्था में ही थाने ले जाया गया, लेकिन थाना पुलिस ने भी महिला की किसी भी तरह की मदद नहीं की। कुछ पुलिसकर्मियों ने तो घायल महिला को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दे डाली। दर्द से कराह रही महिला की पीड़ा जब परिजनों से नहीं देखी गई तो उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को उसे शहर के बस स्टैंड के पास निजी अस्पताल भिजवा दिया है। महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कूड़ा बीनकर करते हैं गुजारा
पीड़िता के ससुर रामजीवन, सास आशा व पति रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पलवल रोड के पास झुग्गियों में रहते है और कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करते हैं। मामला बुधवार रात का है जब गर्भवती महिला झुग्गियों से दूर शौच करने के लिए गई थी वहां पर नजदीक बैठे कुछ लोग नशा कर रहे थे। युवकों ने महिला से अभद्रता की तो महिला ने इसका विरोध किया। इस पर युवकों ने महिला पर हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर जब महिला का देवर वहां पहुंचा तो नशेड़ियों ने उसके सिर मेें पत्थर मार दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना में बढ़ रहे अत्याचार
हरियाणा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लेकर चल रही है, लेकिन जमीन पर क्या हालात है वह किसी से छिपे नहीं हैं। सोहना की यह घटना पुलिस व प्रशासन पर सवाल उठा रही है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की असंवेदनशीलता महिला व उसके भ्रूण पर भारी पड़ रही है। सोहना में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed