फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action will be taken against hospitals that do not install oxygen plants

ऑक्सीजन प्लांट न लगाने वाले अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against hospitals that do not install oxygen plants
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण कम होते ही 50 या इससे अधिक बेड वाले प्राइवेट अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट लगाने के नाम पर चुप हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले के गिने चुने आधा दर्जन प्राइवेट अस्पतालों को छोड़ दें तो बाकी के प्राइवेट अस्पताल ऑक्सीन प्लांट लगाने के मूड में नहीं हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम तेजी से हो रहा है। जो अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शहर के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन क्षमता का आंकलन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण करने का फैसला लिया है। क्योंकि इन अस्पतालों में 15 जून तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के आदेश जारी किए थे। जबकि नागरिक अस्पताल के अलावा सोहना, पटौदी सिविल अस्पताल और पॉलीक्लिनिक सेक्टर 31 में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ विरेंद्र यादव के अनुसार पटौदी में 500 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसी तरह, पॉलीक्लिनिक में 100 एलएमपी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेंगे। सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल में 1,000 एलएमपी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर चुके हैं। प्राइवेट अस्पतालों में निरीक्षण एक दो दिन में शुरू होगा। जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट नहीं होंगे, उन्हें ब्लैक लिस्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed