फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action taken for negligence in tackling waterlogging JE suspended notice issued to agency in Gurugram

Gurugram: जलभराव की समस्या से निपटने में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जेई निलंबित, एजेंसी को नोटिस

Wed, 29 Jul 2026 04:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने में लापरवाही बरतने पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, समय पर पंपिंग मशीनरी उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
Action taken for negligence in tackling waterlogging JE suspended notice issued to agency in Gurugram
लापरवाही बरतने पर जेई निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने में लापरवाही बरतने पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, समय पर पंपिंग मशीनरी उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार 28 जुलाई को हुई भारी बारिश के दौरान सेक्टर-14 और सेक्टर-17सी में जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश से पहले सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पंपसेट तैनात रखने और त्वरित जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन दोनों क्षेत्रों में समय पर पंपसेट नहीं लगाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कनिष्ठ अभियंता सुमित चहल को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


वार्ड-25 में मानसून सीजन के लिए अनुबंधित पंपिंग मशीनरी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित एजेंसी द हजारी लाल को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम का कहना है कि बार-बार मौखिक और टेलीफोन पर निर्देश देने के बावजूद जलभराव संभावित स्थानों पर मशीनरी तैनात नहीं की गई। 28 जुलाई की बारिश के दौरान भी मशीनरी उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र में लंबे समय तक जलभराव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि मानसून प्रबंधन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अधिकारी या एजेंसी किसी की भी लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed