फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   action taken against corrupt medicine sellers

नशीली दवाएं बेचने पर दो दवा दुकानें सील

Sun, 11 Aug 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
action taken against corrupt medicine sellers
गुरुग्राम के कन्हई में एमटीपी किट बेचने पर दुकानों पर कार्यवाई करते औषधि विभाग के अधिकारी - फोटो : Gurgaon
नशीली दवाएं बेचने पर दो दवा दुकानें सील
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में नशीली व गर्भपात की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने रविवार सुबह दवा की 6 दुकानों पर छापा मारा, जिसमें 2 दुकानों पर नशीली व गर्भपात की दवाएं बरामद कीं जबकि एक दुकान पर खामी पाई है। इसके साथ ही टीम ने हुडा सिटी सेंटर से एक व्यक्ति को भारत में प्रतिबंधित दवा के साथ काबू किया है। आरोपी के पास से 5 लाख रुपये कीमत के 12 इंजेक्शन बरामद किए हैं।
जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव वजीराबाद व कन्हई में कुछ दवा दुकानदार नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इसके साथ ही गर्भपात करने वाली एमटीपी किट की भी खुलेआम बिक्री हो रही है। इस पर रविवार सुबह उन्होंने टीम बनाकर छापेमारी की। इस दौरान 6 दुकानों पर जांच की गई। मैसर्स आरती मेडिकोस पर भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित एमटीपी किट बरामद की गई। दुकान से फार्मासिस्ट भी नदारद था। टीम ने दवाएं कब्जे में लेकर दुकान सील कर दी। इसके साथ ही मैसर्स लोकेश मैडिकोस से भी टीम को नशीली दवाएं व एमटीपी किट मिली। यहां से भी फार्मासिस्ट नदारद था। इस दुकान को भी टीम ने सील कर दिया। वहीं मैसर्स नेशनल मेडिकॉज व सीता मेडिकल स्टोर पर खामियां पाए जाने पर उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा के साथ पकड़ा
टीम ने सूचना के आधार पर भूपेंद्र सिंह को ऑप्डिवो के 12 इंजेक्शन के साथ पकड़ा है। वह इन इंजेक्शन को दिल्ली से गुरुग्राम लेकर आया था। आरोपी के पास इंजेक्शन से संबंधित कोई खरीद या बिक्री बिल नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, ऑप्डिवो कंपनी को भारत में उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं है। इस पर इंजेक्शन को लैब में भेज दिया गया है। आरोपी को काबू कर इस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में भी कार्रवाई
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने रेवाड़ी में भी छापा मारा। सूचना मिली थी कि अनेक दवा विक्रेता रेवाड़ी में करीब 6 रुपये में बेचे जाने वाला पेंटाजोसिन इंजेक्शन 7 हजार रुपये में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed