फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action against those who spread garbage on the roads

Gurugram News: सड़कों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Sat, 03 Feb 2024 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Action against those who spread garbage on the roads
सदर बाजार में नगर निगम की टीम ने किए कई लोगों के चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सड़कों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीमें विभिन्न बाजार क्षेत्रों व स्ट्रीट वेंडिंग क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों को अपने यहां डस्टबिन का प्रयोग करने की हिदायत दी जा रही है। सदर बाजार में जोन-2 क्षेत्र की सेनिटेशन टीम द्वारा दो दर्जन से अधिक चालान किए गए ।
निगम की टीम द्वारा उन दुकानदारों के चालान किए गए हैं जो अपने यहां से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में रखने की बजाए अपनी दुकानों के सामने सड़क पर फेंक देते हैं। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सभी दुकानदारों से आह्वान किया जा रहा है कि कचरा केवल डस्टबिन में ही रखें और जब कचरा लेने वाला कर्मचारी आपके यहां आए, तो उसे ही कचरा सौंपें। बाहर सड़क पर कचरा फेंकने से गंदगी बढ़ती है और सफाई व्यवस्था खराब होती है। बाजारों के दुकानदार और सड़कों के किनारों पर खड़े रेहड़ी-पटरी वाले अपने यहां से निकलने वाले कचरे को आसपास ही फैला देते हैं, जबकि उन्हें अपने यहां डस्टबिन रखना चाहिए।
विज्ञापन



निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने सभी मार्केट एसोसिएशनों, दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों से आह्वान किया है कि वे शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें और अपने यहां से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed