फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   accused who shot and killed a taxi driver arrested

Gurugram: टैक्सी चालक ने मांगा किराया तो शख्स ने गोली मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 11:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:20 PM IST
सार

आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि साहिल धारूहेड़ा से टैक्सी बुक की थी तथा शराब के नशे में था। रास्ते में टैक्सी चालक (मृतक) ने टैक्सी का किराया मांगा लेकिन इसके पास किराए के रुपये नहीं थे।

विज्ञापन
accused who shot and killed a taxi driver arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

टैक्सी चालक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने धारुहेडा से कैब बुक कराया था और पैसे नहीं होने पर चालक की गोली मार दी थी।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज मानेसर के पास गाड़ी में एक व्यक्ति मृत अवस्था में है। मृतक की पहचान उदयवीर निवासी गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। अपराध शाखा प्रभारी उप-निरीक्षक ललित की टीम ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 दिसंबर को दिल्ली से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान एटा यूपी निवासी छोटू उर्फ साहिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि साहिल धारूहेड़ा से टैक्सी बुक की थी तथा शराब के नशे में था। रास्ते में टैक्सी चालक (मृतक) ने टैक्सी का किराया मांगा लेकिन इसके पास किराए के रुपये नहीं थे। फिर अरावली ढाबा के पास इन्होंने टैक्सी रोकी तथा यह गुटखा लेने के लिए चला गया। वापस आकर इसने टैक्सी चालक (मृतक) को गोली मार दी तथा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed