{"_id":"687f981ffe46cd8bf90ba9bf","slug":"accused-vishal-sent-to-jail-after-completion-of-five-days-remand-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-62951-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर आरोपी विशाल को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर आरोपी विशाल को भेजा जेल
विज्ञापन
- राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में चुप्पी साधे है पुलिस
- किसी बड़े बदमाश और गैंग का नाम नहीं आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी विशाल को पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी विशाल को भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि विशाल से कुछ जानकारियां मिली हैं, लेकिन मामले की गंभीरता देखते हुए इस बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता।
मामले में अभी तक किसी बड़े गैंग का नाम सामने नहीं आया है। फायरिंग मामले में आरोपी विशाल ने किसी बड़े बदमाश का नाम नहीं बताया है। पूछताछ में अभी तक जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे अपराध क्षेत्र में नए जुड़े हैं या फिर उसने के खिलाफ एक-दो छोटे मामले दर्ज हैं, जोकि कुछ समय जेल की सजा काट चुके हैं। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसके इशारे में युवकों ने गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की थी। पुलिस पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने गायक की रेकी करके अपने साथियों को जानकारी दी थी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी विशाल को फायरिंग मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल सहित अन्य स्थानों पर लेकर गई।
सोनीपत के जाजल गांव निवासी विशाल स्नातक पास है। मामले में आरोपी विशाल के परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे को गांव के ही दो युवक 13 जुलाई को अपने साथ घूमने की बात कहकर लेकर गए थे। इसके बाद विशाल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार वालों का कहना है कि दोनों युवक कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन
वहीं, गायक राहुल फाजिलपुरिया भी किसी बड़े गैंग द्वारा फायरिंग किए जाने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कोई बड़ा गैंग फायरिंग कराता तो अब तक खुलकर सामने आ चुका होता। फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर दो पोस्ट जरूर वायरल हुई थी, लेकिन दोनों ही पोस्ट फेक थी। गायक ने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।