फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of robbing a car on the strength of weapon arrested

Gurugram News: हथियार के बल पर गाड़ी लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a car on the strength of weapon arrested
रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, लूटी गई 5 गाड़ियां बरामद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


पटौदी। सीआईए मानेसर की टीम ने हथियार के बल पर वाहन लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई 5 गाड़ियां बरामद की हैं। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के 2 साथियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अगस्त माह में थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम में संजय कुमार से गन प्वाइंट पर बाइक सवार युवकों ने आई-20 कार लूट ली। युवक रामपुरा सर्विस रोड पर अपन गाड़ी खड़ी करके अपने भांजे का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और एक युवक ने संजय कुमार को गन प्वाइंट पर लेकर कार छीन ली और रामपुरा की ओर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। टीम ने बसई चौक, गुरुग्राम से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान गांव भांगरौला के राहुल कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन





एक दर्जन वारदातों को दिया अंजाम

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम में लूट, हथियार के बल पर लूट / छीनाझपटी करने की करीब 1 दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी वर्ष 2020 से लूटपाट/छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और अभी भी 5 मामलों में वांछित था। यह कई बार पहले भी जेल जा चुका है और 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी अपने साथियों के साथ लूटी गई गाड़ियों को बेच देते थे या उन गाड़ियों में आपराधिक वारदात करते थे। संजय कुमार से लूटी गई कार को भी इन्होंने झज्जर में एक व्यक्ति को 1 लाख 15 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस इस मामले में दो आरोपी मोहित व पवन उर्फ कालू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed