फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of providing bank account to Chinese thugs arrested

Gurugram News: चीन के ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 05:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of providing bank account to Chinese thugs arrested
एक पासपोर्ट, तीन मोबाइल फोन, नेपाल व श्रीलंका का सिमकार्ड बरामद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम मानेसर पुलिस ने चीन के ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पासपोर्ट, तीन मोबाइल फोन, नेपाल व श्रीलंका का सिमकार्ड बरामद किया है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है।

साइबर क्राइम मानेसर पुलिस में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि जालसाजों ने टेलीग्राम एप के जरिए संपर्क करके उसे ज्यादा रिटर्न का लालच दिया। इसके बाद उससे निवेश कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार साइबर क्राइम मानेसर के प्रभारी की टीम ने सोनीपत के खरखौंदा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राजस्थान के चूरू निवासी मुरजाद सिंह शेखावत के रूप में हुई। पुलिस ने इससे पहले तीन आरोपियों पंजाब के जालंधर निवासी नीरज उर्फ शुभम उर्फ मच्छी व अमीर अहमद उर्फ अज्जू के अलावा राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी नंदकिशोर शाक्य को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में आरोपी मुरजाद सिंह शेखावत ने बताया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से कुछ राशि आरोपी नीरज कुमार के बैंक खाते में आई थी। नीरज कुमार ने अपना बैंक खाता अमीर अहमद को बेचा था। वहीं अमीर अहमद ने वह बैंक खाता 30 हजार रुपये में नंदकिशोर को बेचा था। जबकि नंदकिशोर ने वह बैंक खाता मुरजाद सिंह शेखावत को बेचा था। मुरजाद सिंह शेखावत के कहने पर नंदकिशोर ने कई बैंक खातों की किट कोरियर के माध्यम से श्रीलंका में चीन के ठगों को भेजी थी। आरोपी मुरजाद सिंह शेखावत का संपर्क चीन के लोगों से एक नेपाल के नागरिक ने व्हाट्सएप के माध्यम से करवाया था। आरोपी मुरजाद सिंह शेखावत मई से जुलाई तक श्रीलंका में रहकर आया है। आरोपी को उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में आई ठगी हुई राशि का 1.5 प्रतिशत मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed