{"_id":"6654e4d93f1173e6a605f959","slug":"accused-of-murder-of-girl-from-maharashtra-sent-to-jail-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31687-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महाराष्ट्र की रहने वाली युवती की हत्या का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महाराष्ट्र की रहने वाली युवती की हत्या का आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ युवती ने महाराष्ट्र में कराया था दुष्कर्म का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के गांव टिकरी स्थित एक पीजी में युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात आठ बजे टिकरी गांव स्थित एक पीजी में 22 वर्षीय युवती की हत्या चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी सूरज वर्मा को रविवार शाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार दो-तीन दिन पहले युवती टिकरी गांव में पीजी में रह रहे युवक से मिलने के लिए गुरुग्राम आई थी।
आरोपी युवक भी महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने उसके खिलाफ महाराष्ट्र में दुष्कर्म का केस दर्ज कर रखा है। वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए गुरुग्राम आई थी। शनिवार रात दोनों में झगड़ा होने के बाद युवक ने युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।