{"_id":"67743047c108af23210b60aa","slug":"accused-of-murder-by-pushing-woman-from-fourth-floor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-47432-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला को चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला को चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
-पति, सास व ससुर पर केस दर्ज, पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक महिला को मकान की चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के भाई के बयान पर पति, सास व ससुर के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मंगलवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के भाई तरेश ने बताया कि बहन रितू ने गत सोमवार को उनके पास फोन किया था। वह उसे रोते हुए बता रही थी कि उनके पति रोहित, सास कांता व ससुर राजबीर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उसने समझा बुझा दिया था लेकिन, उसे बाद में सूचना मिली कि रितू छत से कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। तरेश विजयरण का आरोप है कि उसकी बहन रितू को चौथी मंजिल से धक्का देकर गिराया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। सेक्टर-5 थाना प्रभारी सुखबीर ने पति रोहित, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
16 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी की शादी 16 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस को बच्चों की ओर से जानकारी मिली है कि उक्त दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलू पर जांच कर रही है।