{"_id":"68c575f5e53869c82d0d2c4d","slug":"accused-of-molesting-female-hr-arrested-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67195-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला एचआर से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला एचआर से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बचाव के लिए ऑटो से कूद गई थी महिला, पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निजी कंपनी में एचआर के पद पर काम कर रही महिला से अभद्रता करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है। चालक रैपिडो कंपनी में ऑटो चलाता था। महिला को अभद्रता से बचने के लिए चलते ऑटो से कूदना पड़ा। कूदने से उनके हाथ और पैर में चोट लग गई। महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी सुरक्षा में महिला को घर पहुंचाया। महिला के पति की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पत्नी सेक्टर-37 स्थित एक निजी कंपनी में बतौर एचआर हेड के पद पर काम करती है। बृहस्पतिवार को वह ऑफिस में काम करने वाले के साथ बसई चौक तक आई थी। उसके बाद उन्होंने वहां से रैपिडो कंपनी से एक ऑटो ज्योति पार्क तक जाने के लिए बुक किया। ऑटो चालक लोकेशन पर पहुंचा और उसकी स्थिति ठीक नहीं लग रही थी।
आरोप है कि ऑटो में थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक चालक ने ऑटो को रोक दिया और पत्नी का हाथ पकड़ लिया। महिला ने हाथ छुड़वाया तो चालक ने उनका लैपटॉप का बैग पकड़ लिया और एक हाथ से ऑटो चलाने लगा। फिरोज गांधी कॉलोनी के पास पत्नी ऑटो से बाहर कूद गई और चालक मौके से भाग गया। महिला के हाथ और पैर में चोट लगी है।