फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of killing uncle with an axe, arrested

Gurugram News: कुल्हाड़ी से चाचा की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing uncle with an axe, arrested
पुन्हाना। उपमंडल के गांव लफूरी में बीते दिनों कुल्हाड़ी से चाचा की हत्या करने वाले आरोपी को बिछोर पुलिस ने सूचना के आधार पर लफूरी गांव से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। मंगलवार को गांव लफूरी में आरोपी मुनफेद पुत्र शरीफ ने अपने चाचा रईस, अरशद व चाची परवीना के ऊपर रात के समय कुल्हाड़ी से हमला किया। इसमें रईस की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र इख्लास की शिकायत के आधार पर मुन्फेद सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बिछोर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपी गांव में है। सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed