फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   accused of international gang arrested in Gurugram for duping Nepali on pretext of providing iPhones at low pr

बिहार का गालिब नेपालियों को बनाता शिकार: सस्ता iPhone दिलाने की बात कह बुलाता भारत, फिर यहां कर देता था 'खेला'

Fri, 16 Jan 2026 05:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 05:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शातिर अपने शिकार से नेपाल में मिला करते थे और उन्हें भारत में सस्ता आईफोन दिलाने की बात कहकर बुलाते थे। फिर उनसे होटल में मिलकर लूटकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
accused of international gang arrested in Gurugram for duping Nepali on pretext of providing iPhones at low pr
आईफोन दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : adobe stock

विस्तार

सस्ते दाम में आईफोन दिलवाने का लालच देकर एक नेपाल मूल के युवक से दो लाख रुपये की ठगी और चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नेपाल से युवक को सुशांत लोक में बुलाया था। 

विज्ञापन

आरोपी है बिहार के सीतामढ़ी का
गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के पोखेरा गांव निवासी मोहम्मद गालिब रजा के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज में किराए पर रहता है। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में हुई पीड़ित की शातिरों से मुलाकात
पिछले साल 29 दिसंबर को नेपाल निवासी शिकायतकर्ता भारत शाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नेपाल में उसकी मुलाकात भारत के रहने वाले दो युवकों से हुई थी, जिन्होंने अमेरिका से आई फोन मंगवाकर सस्ते दामों में देने की बात कही थी। पीड़ित ने आरोपियों की बातों में आकर भारत में मोबाइल लेने के लिए दो लाख रुपये लेकर आ गया। 

विज्ञापन

कमरे में बंद कर भागे आरोपी
आरोपियों ने पीड़ित के लिए सुशांत लोक में एक होटल रूम भी बुक करा दिया था। जब होटल के कमरे में वह आरोपियों के साथ बात करते हुए लघुशंका के लिए बाथरूम गया तो उसी दौरान आरोपी उनके दो लाख रुपये और उनका मोबाइल चोरी करके भाग गया। आरोपियों ने जाते हुए होटल के कमरे के गेट को भी बाहर से लॉक कर दिया था। 

नेपालियों को बनाता था शिकार
अपराध शाखा सेक्टर-43 के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद गालिब रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो लाख रुपये में से 50 हजार रुपये उसके हिस्से में आए थे। वह नेपाल मूल के कई युवकों को सस्ते दाम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देकर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed