फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of embezzling crores in the name of development work

Gurugram News: विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों गबन करने का लगाया आरोप

Fri, 05 Sep 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling crores in the name of development work
विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों गबन करने का सरपंच पर आरोप, दी शिकायत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी पिनगवां। खंड के झिमरावट गांव में विकास कार्यों के नाम पर सरपंच द्वारा करोड़ों रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो, पीएम पोर्टल, जिला उपायुक्त व विजिलेंस को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर गबन का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अनेकों मामले सामने आए लेकिन अधिकारियों द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण शिकायतों ने कार्रवाई से पहले ही दम तोड़ दिया। आरोप है कि गांव में रास्तों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर फर्जी तरीके से पेमेंट निकाली गई है जबकि धरातल पर काम ना के बराबर हुआ है।

शिकायतकर्ता उमरदीन पुत्र सिरदार निवासी झिमरावट ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि शाहिदा खान पत्नी असगर ने पंचायती जमीन को बिना मुनादी कराए अपने चहेते लोगों को पट्टे पर दे दिया है। जिसकी राशि का उपयोग निजी इस्तेमाल में किया जा रहा है। महिला सरपंच शाहिदा के पति नियमों को ताक पर रखकर खुद हस्ताक्षर करता है और मेंबरों की बैठक ना करके किसी भी रेज्यूलेसन पर सरपंच व मेंबरों के फर्जी हस्ताक्षर करता है। आरोप है कि सरपंच ने समरसिबल बोर कराने के नाम पर पंचायती खाते से 13 लाख रुपये निकाले हैं। लेकिन गांव में कोई समरसिबल बोर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन



अभी मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सरपंच के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुरजीत सिंह, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी पिनगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed