फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of court marriage with fake documents and robbery of jewellery and cash

Gurugram News: प्रेमी पर फर्जी दस्तावेज से कोर्ट मैरिज और गहने व नकदी लूटने का आरोप

Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of court marriage with fake documents and robbery of jewellery and cash
आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म, फर्जी दस्तावेज से कोर्ट मैरिज करने और गहने व नकदी लूटने के आरोप लगाए हैं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो प्रेमी ने मारपीट की और भाग गया।
पीड़ित महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में शिकायत दी है। उत्तर प्रदेश के औरेया जिला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मायका औरेया के ही एक गांव में है। करीब चार साल पहले जब वह मायके में थी तो पड़ोस में रहने वाले प्रदीप यादव ने नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो को वायरल करने की बात कहकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। प्रदीप यादव द्वारा अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म करने के बारे में महिला ने पति को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर औरया जिले के थाना दिवियापुर में दुष्कर्म संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं, असके बाद पीड़ित महिला के पति ने भी उसे तलाक दे दिया था।
विज्ञापन

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी प्रदीप यादव ने महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी प्रदीप यादव ने महिला को कोर्ट के दस्तावेज भी दिखाए। करीब तीन साल पहले प्रदीप यादव महिला को लेकर गुरुग्राम के खांडसा गांव में आकर किराये पर रहने लगा। कुछ दिन पहले पीड़ित महिला को पता चला कि कोर्ट मैरिज के दस्तावेज फर्जी हैं तो उसने प्रेमी प्रदीप यादव से बातचीत तो उसने महिला के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि 21 फरवरी की रात को प्रदीप यादव उसका मंगलसूत्र, पायल, मोबाइल व 5500 रुपये नकदी लेकर भाग गया। पीड़ित महिला ने 3 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। सेक्टर-37 थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत कुमार का कहना है कि महिला ने प्रदीप यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश में प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। महिला की शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed