फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of attacking police team and tearing uniform arrested

Gurugram News: पुलिस टीम पर हमला कर वर्दी फाड़ने का आरोपी काबू

Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking police team and tearing uniform arrested
- मकान मालिक की ओर से घर में न घुसने देने की सूचना पर गई थी पुलिस
विज्ञापन


-शराब के नशे में धुत था आरोपी




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। झगड़े की शिकायत पर निपटारा करने पहुंची ईआरवी पुलिस टीम पर हमला कर वर्दी फाड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नशे में धुत आरोपी ने पुलिस को गोली मारने की धमकी दी थी और एक पुलिस कर्मी को घायल करने के साथ उसकी वर्दी भी फाड़ दी थी। पुलिस आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश करेगी।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी शिकायत में ईआरवी 293 पर बतौर इंचार्ज तैनात ईएसआई पवनवीर ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को देर रात सूचना मिली कि गांव तिगरा में धर्मेंद्र कुमार को उसका मकान मालिक घर में नहीं घुसने नहीं दे रहा है। इसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। जहां पर सूचना देने वाला धर्मेंद्र नशे की हालत में मिला। पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि धर्मेंद्र शराब के नशे में धुत है वह अन्य किराएदारों को भी परेशान करेगा। इसलिए उसको अंदर जाने के लिए मना किया है।
विज्ञापन

टीम ने धर्मेंद्र को समझाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस को ही गोली मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र लड़खड़ाते हुए भागने लगा तो वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसको उठाने कोशिश की तो धर्मेंद्र ने एसपीओ पृथ्वीराज की उंगली को चबाकर घायल कर दिया। वहीं ईआरवी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने ईआरवी इंचार्ज ईएसआई पवन वीर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी यूपी के झांसी निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तिगरा में पिछले 6 साल से किराए पर रहता है। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed