फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused in stabbing case in custody.

Gurugram News: चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी हिरासत में

Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused in stabbing case in custody.
सेक्टर-7 की मार्केट में सोमवार रात को हुई थी वारदात
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-सात मार्केट के पास सोमवार रात एक दूध बेचने वाले पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान कृष्ण कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।


कृष्णा कालोनी निवासी पीड़ित नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह दूध सप्लाई का काम करते हैं। रोज की तरह सोमवार रात करीब नौ बजे सेक्टर-सात मार्केट में दूध की डिलीवरी और लेने के काम से गए थे। जब वह 12 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे, तभी एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने बचाव करते हुए जब आरोपी को पकड़ना चाहा तो वह उसके पास से 12,000 रुपये का बैग छीनकर भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। दूसरी ओर हमले में नरेंद्र लहूलुहान होकर गिर गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत ठीक है। न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि घायल को शिकायत देने के लिए नोटिस दिया गया है। अभी तक इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। घायल और आरोपी पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed