{"_id":"68e01fae0c63716fde0767db","slug":"accused-in-kidnapping-and-rape-case-on-three-day-remand-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68906-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपहरण कर दुष्कर्म मामले में आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपहरण कर दुष्कर्म मामले में आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
हालत गंभीर होने के कारण बच्ची सफदरजंग किया रेफर
पीड़ित बच्ची के गहरे सदमे में होने से दर्ज नहीं हुए बयान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, बच्ची की हालत खराब होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची के गहरे सदमे में होने के कारण बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। बता दें कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाला एक युवक सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली आठ साल की बच्ची को खाने का सामान देने के बहाने से बहलाकर उसका अपहरण करके ले गया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।
बच्ची के घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने आसपास लोगों से पूछताछ व तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद परिवार वालों ने सेक्टर-93 पुलिस चौकी को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि स्कूटी सवार एक युवक बच्ची को अपने साथ ले गया है। पुलिस टीमों ने आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोगों से पता किया तो करीब 20 घंटे बाद बच्ची घर से पांच किलोमीटर दूर घायल अवस्था व बेहोशी की हालत में सेक्टर-95 से मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-83 निवासी समद (21 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की तो उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि अपहरण करने से पहले उसने दो बच्चों को वहां से उठाया था, लेकिन बच्चों को वहीं छोड़ दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आठ साल की बच्ची का खाने का सामान देने के बहाने अपहरण करके ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। बच्ची की थोड़ी हालत ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी की अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम