{"_id":"6af9be1307274289150464d9","slug":"accused-driver-acquitted-in-10-year-old-road-accident-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-107392-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 10 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में आरोपी चालक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 10 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में आरोपी चालक बरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करीब दस साल पुराने सड़क हादसे के मामले में जिला अदालत ने आरोपी चालक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) मनीष कुमार की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और अभियोजन पक्ष की कमजोर पैरवी मानते हुए आरोपी रोहतास को बरी किया है।
फरवरी 2016 में उद्योग विहार फेज-4 स्थित कंपनी से छुट्टी के बाद महेश ठाकुर अपने चाचा परशुराम, ताऊ रामविलास महतो और दो परिचितों के साथ पैदल गांव सिरहौल लौट रहे थे। शाम करीब सवा पांच बजे प्लॉट नंबर-11 के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में परशुराम और मोहम्मद आलम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महेश ठाकुर की शिकायत पर सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने आगरा निवासी चालक रोहताश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता महेश ठाकुर को गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं किया गया। आरोपी की पहचान साबित करने के लिए शिनाख्त परेड भी नहीं कराई गई। इसके अलावा, पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने के ठोस साक्ष्य और स्वतंत्र चश्मदीद गवाह पेश करने में विफल रही। इन कमियों के चलते अदालत ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया।