फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for stealing goods from truck

Gurugram News: ट्रक से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing goods from truck
दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाने की पुलिस ने अप्रैल 2022 में चालक से मिलीभगत करके ट्रक से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को नूंह से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 40 मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलवल (हरियाणा) के उटावड़ गांव निवासी जहीर (40) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने जिलशाद (ट्रक चालक) व अन्य साथी आरोपी रोहित, मोहम्मद आशिक, परवेज, तारीफ व जहीर के साथ मिलकर ट्रक से सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिले थे। बतादें कि 22 अप्रैल 2022 को एक कंपनी के मैनेजर ने बिलासपुर थाने में शिकायत दी कि उनकी कंपनी का ट्रक 13 अप्रैल 2022 को माल लेकर ब्लूडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड, बिनौला (बिलासपुर) पहुंचा था। जहां चालक ट्रक को गेट के पास छोड़कर भाग गया था। ट्रक में लदे माल की जांच करने पर उसमें से करीब 20 बॉक्स कम पाए गए। जांच में सामने आया कि ट्रक चालक जिलशाद माल चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर 22 अप्रैल 2022 को बिलासपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जिलशाद (ट्रक चालक) व उसके अन्य साथी आरोपियों रोहित, मोहम्मद आशिक, परवेज व तारीफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी जहीर को मंगलवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसे भी गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed