फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for giving fake bank guarantee of Rs 6 crore

Gurugram News: छह करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for giving fake bank guarantee of Rs 6 crore
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-दो ने छह करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जिला नागपुर के रामदास्पेठ निवासी निमिष मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि इनकी फॉर मार्ट कंपनी मिस कुरूपा इंटरप्राइजेज के साथ व्यवसाय करती थी। मिस कुरूपा इंटरप्राइजेज द्वारा व्यवसाय करने के लिए एक समझौता किया था। समझौते में कुरूपा इंटरप्राइजेज की तरफ से फॉर मार्ट को छह करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दी गई थी। बैंक से जांच कराने पर कृपा इंटरप्राइजेज द्वारा दी गई बैंक गारंटी फर्जी पाई गई। मिस कुरूपा इंटरप्राइजेज द्वारा फर्जी दस्तावेज के साथ फर्जी बैंक गारंटी देकर उनके साथ धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा-दो टीम ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दी दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से पूछताछ में पता चला कि कुरूपा इंटरप्राइजेज कंपनी उसकी पत्नी के नाम पर है। उनकी कंपनी अनाज खरीदने का व्यवसाय करती है। उसने कंपनी के नाम से बहुत सारा अनाज उधारी पर ले लिया था। उसके पास वापस करने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए उसने फर्जी बैंक गारंटी बनाई थी। आरोपी के खिलाफ फर्जी बैंक गारंटी देने के तहत एक मामला आंध्र-प्रदेश में और एक मामला महाराष्ट्र में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed