Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Access routes used for dumping debris in the Aravalli Biodiversity Park will be sealed.

Gurugram News: अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में मलबा डालने वाले रास्ते होंगे सील

Fri, 20 Nov 2026 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Access routes used for dumping debris in the Aravalli Biodiversity Park will be sealed.
अतिरिक्त निगमायुक्त ने पुलिस और स्थानीय निवासियों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में अवैध रूप से मलबा डालने की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका ने पुलिस अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ पार्क क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मलबा डालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अवैध रास्तों को चिन्हित कर सील करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क महत्वपूर्ण प्राकृतिक क्षेत्र है। यहां अवैध रूप से मलबा डालने से पर्यावरणीय संतुलन और प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित होती है। ऐसे में इस गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ निगरानी की जाएगी। यश जालुका ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि पार्क क्षेत्र में पहले से जमा मलबे का निस्तारण मोबाइल प्लांट के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध डंपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्तों को बंद करने के साथ नियमित निगरानी भी की जाएगी, ताकि दोबारा यहां मलबा न डाला जा सके।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अवैध डंपिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग और स्थानीय निवासियों के सहयोग पर भी जोर दिया गया। नागरिकों से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में कोई अवैध रूप से मलबा डालता है तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। निगम का लक्ष्य पार्क को अवैध डंपिंग से मुक्त करना और पहले से जमा मलबे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed