फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Acceleration in loan disbursement; emphasis on the benefits of government schemes.

Gurugram News: ऋण वितरण में तेजी, सरकारी योजनाओं के लाभ पर जोर

Wed, 26 Aug 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Acceleration in loan disbursement; emphasis on the benefits of government schemes.
अतिरिक्त उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही के प्रदर्शन की समीक्षा की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। एडीसी ने जिले में जमा, अग्रिम और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों पर चर्चा की। उन्होंने स्वरोजगार एवं उद्यमी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों की स्वीकृति और वितरण की बैंकवार समीक्षा की। बैंकों के ऋण-जमा अनुपात सहित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति जांची गई।
विज्ञापन

लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता और ऋण शिविर आयोजित करने पर जोर दिया गया। कमजोर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed