फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   abuse vedio

Gurugram News: कांवड़ यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया आपत्तिजनक वीडियो

Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
abuse vedio
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। शिव कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से श्रद्धालुओं में रोष है। पुन्हाना शिव कांवड़ महासंघ ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासंघ का कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है।


शिकायत के मुताबिक, 23 जुलाई को पुन्हाना अड्डे से शिव कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो अपलोड किया, जिसमें यात्रा को लेकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। आरोप है कि वीडियो में अपमानजनक शब्द बोले गए। महासंघ ने इसे धार्मिक आस्थाओं पर हमला बताते हुए तुरंत वीडियो हटाने और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। जांच अधिकारी नवनीत सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच साइबर टीम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed