फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AAP fields candidates from Sohna and Badshahpur seats

Gurugram News: सोहना और बादशाहपुर सीट से आप ने उतारे उम्मीदवार

Tue, 10 Sep 2024 02:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
AAP fields candidates from Sohna and Badshahpur seats
गुड़गांव और पटौदी सीट पर आज हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस से गठबंधन की चर्चाओं पर आम आदमी पार्टी ने विराम लगा दिया है। पार्टी ने सोमवार को गुरुग्राम जिले की दो विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी हाईकमान की ओर से जारी की गई इस सूची में सोहना विधानसभा से गुरुग्राम से पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि बादशाहपुर से वीर सिंह सरपंच उर्फ बीरू को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को पार्टी पटौदी और गुड़गांव सीट पर भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

सोहना से धर्मेंद्र खटाना पर दांव:
2014 से राजनीति में सक्रिय धर्मेन्द्र खटाना वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। वर्ष-2016 में उन्होंने जिला पार्षद का चुनाव जीता था। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े धर्मेंद्र खटाना ने करीब तीन वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। इस सीट पर भाजपा ने तेजपाल तंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

बादशाहपुर विधानसभा से उम्मीदवार बीर सिंह उर्फ बीरू सरपंच
राजनीति में सरपंच चुनाव से प्रवेश करने वाले बीर सिंह उर्फ बीरू सरपंच को आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। गुरुग्राम जिले के बजघेड़ा गांव निवासी बीर सिंह वर्ष 2000 में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे। इसके उपरांत वर्ष-2005 में सराय अलावर्दी के सरपंच बने। इसके बाद से ही उनको बीरू सरपंच के नाम से पहचान भी मिली। वर्ष-2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर और वर्ष-2014 में बसपा के उम्मीदवार के तौर पर वह बादशाहपुर से ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों चुनाव में जीत का स्वाद नहीं चख पाए। इस विधानसभा से कांग्रेस ने वर्धन यादव और भाजपा ने राव नरबीर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed