{"_id":"67aa4825ed6af3a859045f24","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-getting-him-admission-in-a-medical-institute-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-50502-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में नामी मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।
मध्य प्रदेश के जिला सिवनी निवासी सत्यम बघेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-50 स्थित एक कार्यालय के माध्यम से नामी मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाने को लेकर बात हुई थी। इसके लिए 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सितंबर 2023 में सत्यम बघेल ने 15 लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन उसका दाखिला उक्त मेडिकल इंस्टीट्यूट में नहीं हुआ। ऐसे में सत्यम बघेल ने कई बार अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन उसको अपनी रुपये वापस नहीं मिले। ऐसे में सत्यम ने पुलिस में शिकायत दी है।