फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A youth broke open the donation box at Durga Mata Temple and stole cash.

Gurugram News: दुर्गा माता मंदिर में युवक ने दानपेटी तोड़कर नकदी चुराई

Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A youth broke open the donation box at Durga Mata Temple and stole cash.
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी के अंतर्गत प्रताप नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार की रात को एक युवक ने दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली। मंदिर प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मंदिर में देर रात हुई चोरी की वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि शिकायत के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों में फुटेज दिखाई दे रहा है कि शुक्रवार की रात 10.55 बजे एक युवक मंदिर परिसर में प्रवेश करता है। इसके बाद वह दान पेटी को ले जाने का प्रयास करता है, लेकिन पेटी को उठा नहीं पाता। इसके बाद युवक करीब आधे घंटे तक दान पेटी को खोलने का प्रयास करता है। इसके बाद वह दान पेटी से रुपये चोरी करके ले जाता है। सुबह के समय जब पुजारी व प्रबंधन समिति के सदस्य मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटी टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ मिला। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed