फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young woman was strangled to death by her brother's friend when she tried to marry her lover.

Gurugram News: प्रेमी से शादी की कोशिश पर भाई के दोस्त ने गला घोंटकर की थी युवती की हत्या

Sun, 21 Dec 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young woman was strangled to death by her brother's friend when she tried to marry her lover.
पुलिस ने मृतका के भाई और दोस्त को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

13 दिसंबर को खंडहरनुमा झुग्गी में मिला था युवती का शव


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपनी पसंद के युवक से शादी करने की कोशिश करने पर भाई ने अपने दोस्त के साथ साजिश रचकर बहन का गला घोंटकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए शव को पचगांव के पास एक खंडहरनुमा झुग्गी में फेंक दिया था। पुलिस ने एक हफ्ते बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। युवती के भाई की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला एटा के बाबसा गांव निवासी रविंद्र और उसके दोस्त जिला आगरा के एत्मादुपर गांव निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

13 दिसंबर को पुलिस थाना मानेसर को सूचना मिली थी कि पचगांव से पाड़ा रोड पर एक खंडहरनुमा झुग्गी में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के गले पर चोट के निशान थे। युवती के दाहिने हाथ की कलाई पर गुड़िया लिखा हुआ था। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला एटा के बाबसा गांव निवासी सुशीला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अपराध शाखा मानेसर इंचार्ज उप-निरीक्षक मनोज कुमार और मानेसर थाना प्रबंधक निरीक्षक सतेंद्र ने अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए रामपुरा चौक से युवती के भाई रविंद्र और उसके दोस्त पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रविंद्र गुरुग्राम में एक होटल में काम करता है और आरोपी पुष्पेंद्र टायर की दुकान पर काम करता है। आरोपी रविंद्र को पता चला था कि उसकी बहन किसी युवक से शादी करना चाहती है। इस पर वह उसको वापस बाबसा गांव में ले गया था। एक दिसंबर को उसकी बहन गांव से भागकर गुरुग्राम आ गई थी। नौ दिसंबर को वह अपनी बहन सुशीला से मिला और घर जाने की बात कही तो वह उसके साथ नहीं गई तो आरोपी रविन्द्र ने अपने साथी पुष्पेन्द्र को बताया कि उसकी बहन बिना परिवार की मर्जी के एक युवक से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों ने मिलकर युवती की हत्या करने की साजिश रची। पुष्पेंद्र ने सुशीला को विश्वास में लेने के लिए 10 दिसंबर को उसको बोला कि वह उसकी शादी उसी के प्रेमी के साथ करवा देगा। इसके बाद वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव ग्वालियर के नजदीक पंचगांव रोड पर बने खंडहरों में ले गया। वहां पर उसने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम देकर रविंद्र को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके शव को पास में बने खंडहर में फेंक दिया। मानेसर थाना प्रबंधक निरीक्षक सतेंद्र ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed