फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man who went to take a bath in a canal after drinking alcohol died by drowning

Gurugram News: शराब पीकर नहर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Thu, 31 Jul 2025 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a canal after drinking alcohol died by drowning
अंधेरे के कारण गोताखोराें बुधवार रात रोकना पड़ा अभियान, सुबह पांच किमी दूर मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धनकोट नहर में बीते बुधवार की शाम नहाने उतरा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना उसके भांजे ने पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोराें ने नहर में युवक का शव ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर नहर में युवक का शव तैरता हुआ मिला।
मृत युवक की पहचान अशोक विहार फेज-3 निवासी खड़क सिंह (34 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और पिछले कई सालों से परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। खड़क सिंह यहां पर एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। बुधवार की दोपहर बाद खड़क सिंह भांजे के साथ धनकोट नहर के पास आया था और दोनो ने यहां बैठकर शराब पी थी। इसके बाद शाम को खड़क सिंह नहर में नहाने के लिए उतर गया और गहरे पानी की तरफ जाने से डूब गया। युवक के डूबने की सूचना उसने भांजे व राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस और धनकोट चौकी के प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नहर में डूबे युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

गोताखोराें की टीम ने नहर में डूबे युवक खड़क सिंह की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। गोताखोरों की टीम ने बुधवार की रात करीब आठ बजे तक नहर में तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। जब पुलिस ने खड़क सिंह के भांजे से पूछा गया तो उसने बुधवार की सुबह सेक्टर-5 में और दोपहर बाद धनकोट नहर के पास दोनों के शराब पीने के बारे में बताया। वहीं, नहाने के दौरान खड़क सिंह के गहरे पानी में डूबने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे फिर से गोताखोराें की टीम ने नहर में डूबे युवक खड़क सिंह की तलाश शुरू की। काफी देर तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तीन घंटे बाद करीब 10 बजे घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर नहर में एक युवक के शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

जांच अधिकारी बलविंद्र ने बताया कि रातभर नहर के पानी में रहने के बाद शव फूलकर ऊपर आ गया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के भांजे और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed