{"_id":"6a43cbdf4ff550a8740e2903","slug":"a-young-man-performed-a-stunt-by-sitting-on-the-bonnet-of-a-car-on-mg-road-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93046-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमजी रोड पर गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक ने किया स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमजी रोड पर गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक ने किया स्टंट
विज्ञापन
युवकों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन में एक युवक ने बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट किया। बोलेरो पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस स्टंट करने वाले युवक और चालक की पहचान करने में जुटी है।
एमजी रोड पर काफी संख्या में पब, बार व शॉपिंग मॉल होने के कारण सुबह से देर रात तक पैदल यात्रियों, स्थानीय निवासियों और नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही रहती है। सहारा मॉल के आसपास शाम को काफी भीड़ होती है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मॉल के आगे सर्विस लेन में काले रंग की बोलेरो गाड़ी के बोनट पर एक युवक बैठा हुआ है, जबकि चालक गाड़ी को चला रहा है और एक युवक गाड़ी में पिछली सीट पर भी बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। स्टंट वाले वीडियो में एक फिल्मी गाना भी बजते हुए सुनाई दे रहा है। पैदल राहगीरों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। हालांकि, यह वीडियो कब की है, इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर बोलेरो पर स्टंट करने की वीडियो मंगलवार की सुबह वायरल हुई।
-- --
बोलेरो गाड़ी से स्टंट करने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता