फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man entered the women's ward of the hospital and committed indecent acts.

Gurugram News: अस्पताल के महिला वार्ड में घुसकर युवक ने की अश्लील हरकत

Sun, 19 Oct 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the women's ward of the hospital and committed indecent acts.
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज कर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक शर्मनाक घटना सामने आई। रात करीब 12 बजे एक युवक महिला वार्ड में घुस गया और वहां खाली पड़े एक बेड के पास खड़े होकर पेशाब कर दिया। युवक की अश्लील हरकत से वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन बुरी तरह घबरा गए और तुरंत शोर मचाकर अस्पताल के स्टाफ को बुलाया।

अस्पताल की सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। सिक्योरिटी इंचार्ज मनीष ने बताया कि यह वारदात अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित महिला वार्ड में हुई, जहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखा जाता है। उन्होंने बताया कि युवक ने केवल पैंट पहन रखी थी। प्राथमिक जांच में वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम करण बताया और कहा कि वह दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है। करण ने बताया कि वह प्रणाम विकास समिति नामक संस्था में कार्य करता है। हालांकि, वह अस्पताल में क्यों आया और महिला वार्ड तक कैसे पहुंचा, इसका कारण वह स्पष्ट नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि युवक अचानक वार्ड में दाखिल हुआ और कोने में जाकर पेशाब करने लगा। जब महिलाओं ने उसे रोका, तो उसने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद स्टाफ को सूचना दी गई और सिक्योरिटी ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया । पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक अस्पताल परिसर में कैसे दाखिल हुआ और क्या उसका किसी मरीज से कोई संबंध था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक नशे की हालत में था और अस्पताल में बिना अनुमति दाखिल हुआ था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।



- वर्जन

मामला संज्ञान में आया है, इसको लेकर सिक्योरिटी को अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा त्योहार का समय है, पुलिस प्रशासन को भी रात के समय एक बार अस्पताल में चक्कर लगाने के लिए कहा गया है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - डॉ. विकास गोयल, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed