फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died due to electric shock while doing electrical wiring

Gurugram News: बिजली की वायरिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock while doing electrical wiring
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-110ए स्थित एक सोसाइटी में बन रहे नए विला के स्विमिंग पूल में बुधवार को बिजली का काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विला के मालिक ने यह काम एक ठेकेदार को सौंपा था। ठेकेदार के पास 19 साल का अभिषेक पासवान काम कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत होने के कारण दीवार व जमीन में सीलन थी। ऐसे में अभिषेक पासवान यहां पर नंगे पैर ही बिजली की वायरिंग कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को अभिषेक की छुट्टी थी, लेकिन उसको काम पर बुलाया गया था। वह क्षेत्र की गंगा विहार सोसाइटी में रहता था। मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed