{"_id":"68b73dec6d6110ddb70de5e9","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-current-in-the-iron-grill-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66240-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोहे की ग्रिल में आए करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोहे की ग्रिल में आए करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में हादसा, चाय की दुकान पर हेल्पर था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दुकान के आगे लगी लोहे की ग्रिल में आए करंट से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृत युवक की पहचान भिंड (मध्य प्रदेश) के तेजपुरा गांव निवासी शीलू प्रजापति के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गुरुग्राम के सेक्टर-6 स्थित महावीरपुरा में रह रहा था और चाय की दुकान पर हेल्पर था। सोमवार को दोपहर बाद वह दुकान के आगे से गुजर रहा था तो दुकान के आगे लगी लोहे की ग्रिल से उसका हाथ लग गया। ग्रिल में बल्ब होल्डर लगा होने के कारण करंट आया हुआ था। करंट से उसे झटका लगा और वह अचेत होकर गिर गया। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने उसको पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में सेक्टर-5 थाने की पुलिस और मृतक शीलू प्रजापति के परिजनों को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान करीब 25 दिनों से बंद है। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि लाेहे की ग्रिल में बल्ब होल्डर लगा होने से करंट आया था। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर बल्ब होल्डर हटवा दिया गया है ताकि अन्य कोई करंट की चपेट में न आए।
नेहरू स्टेडियम वाले रास्ते पर तार टूटकर लटका
गुरुग्राम। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित नेहरू स्टेडियम में जाने वाली सड़क पर मंगलवार को तार टूटकर लटका हुआ था। इस सड़क पर गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त का घर, जिला बाल कल्याण परिषद और सखी-वन स्टॉप सेंटर का कार्यालय भी है।
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में कोच, खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों और कार्यालयों में दिनभर लोगों व स्टाफ का आवागमन रहता है। सड़क के बीच में बिजली का तार टूटकर लटका होने के कारण कोई हादसा होने का अंदेशा बना हुआ था। यहां से निकल रहे लोगों ने हादसे से बचाने के लिए इस तार के नीचे सड़क पर एक लकड़ी को रख दिया, ताकि कोई तार की चपेट में न आए। बिजली विभाग के कर्मचारी शाम तक इसे ठीक नहीं कर पाए।