{"_id":"690657beb476bf878f000730","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-vehicle-while-running-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107428-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाहन की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाहन की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
नूंह-होडल रोड पर हादसा, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह-होडल रोड पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गांव सालाहेड़ी निवासी युवक मुमताज रोज की तरह सुबह दौड़ने निकला था। नायरा पेट्रोल पंप (हाजी नूर मोहम्मद वाला पंप) के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही चाचा सद्दाम हुसैन निवासी सालाहेड़ी मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल भतीजे को तुरंत सिविल अस्पताल नूंह लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना थाना सदर नूंह पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के चाचा सद्दाम हुसैन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सदर नूंह के जांच अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार मुमताज मेहनती युवक था, जो रोजाना सुबह दौड़ने जाता था। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।