फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died after being hit by a high speed pickup

Gurugram News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 04 Jun 2025 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high speed pickup
केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक पिनगंवा थाना क्षेत्र के शिकरावा गांव निवासी असगर (37 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। असगर अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रहा था उसी समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस के अनुसार केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने असगर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि असगर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं मोहम्मदपुर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पीड़ित परिजनों की की शिकायत के आधार पर जांच की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

फोटो:- हादसे के बाद पुलिस कब्जे में पिकअप गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed