फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man crossing the Dwarka Expressway was hit by a vehicle and died.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पार कर रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत

Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the Dwarka Expressway was hit by a vehicle and died.
-सोमवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ हादसा, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में एवीएल सोसाइटी के पास सोमवार की रात करीब 11.15 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पार कर रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। युवक के मोबाइल की सिम दूसरे मोबाइल में डालकर परिजनों से संपर्क हुआ।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर निवासी नुरुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह सेक्टर-51 में परिवार के साथ रहता रहा था और ऑटो चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को नुरुल इस्लाम सेक्टर-83 में जानकार से मिलने गया हुआ था। सेक्टर-83 में जानकार से मिलने के बाद रात करीब 11.15 बजे नुरुल इस्लाम एवीएल सोसाइटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे को पार कर रहा था तो धुंध अधिक होने के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आया गया और माैके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed