{"_id":"694edf55c7e1e1991a0ca544","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-a-suicide-note-was-found-in-his-room-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75542-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
-जानकार से रुपयों के लेन-देन का चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना के अंतर्गत नूरपुर गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान सुधीर कुमार (36) के रूप में हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अपने एक जानकार के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद का पता चला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार सुधीर कुमार पहले दुकान चलाता था और अब बिल्डिंग मैटिरियल का काम कर रहा था। उसके चाचा और लड़कों के साथ उसका लेन-देन का विवाद था। उसने अपने सुसाइड नोट में आठ से दस लाेगों के नाम लिखे हैं। पुलिस परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुधीर कुमार का कुछ माह से पत्नी के साथ भी झगड़ा हुआ था। चार माह पहले उसकी पत्नी ने शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस की उपस्थिति में इस मामले में आपसी सुलह हो गई थी।
जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। सुसाइड नोट व परिवार वालों के बयान और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।