{"_id":"68ea992ba1c4ee4df30a0178","slug":"a-young-man-came-in-contact-with-a-high-tension-line-and-suffered-severe-burns-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106987-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा
Sat, 11 Oct 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नगर में शनिवार को मकान की छत पर सफाई करने पहुंचे एक युवक के बिजली लाइन में चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर घायल होने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने हादसे के लिए बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार तावड़ू वार्ड नंबर 10 निवासी देवेंद्र शर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के ऊपर से बिजली विभाग की 11,000 वोल्ट की एचटी लाइन गुजर रही है। उन्होंने इस खतरनाक लाइन को हटाने के लिए कई बार विभाग से शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। देवेंद्र शर्मा के मुताबिक, शनिवार की सुबह उनका बेटा लवकेश (28) घर की छत पर सफाई कर रहा था तभी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में लवकेश बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया।परिजनों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते विभाग ने शिकायत पर कार्रवाई की होती तो यह हादसा नहीं होता। वहीं इस मामले को लेकर बिजली निगम के एसडीओ ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि संबंधित मकान के ऊपर से कोई एचटी लाइन नहीं गुजर रही है। लाइन रास्ते से होकर जा रही है और वह भी काफी दूरी पर है। उन्होंने बताया कि युवक एक लोहे के पाइप को उठा रहा था,जो लाइन में भीड़ था। जिसके चलते उसके शरीर में करंट दौड़ गया। मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है।