फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 99,000 in the name of sending a Flipkart refund.

Gurugram News: फ्लिपकार्ट का रिफंड भेजने के नाम पर महिला से 99 हजार ठगे

Sun, 21 Sep 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 99,000 in the name of sending a Flipkart refund.
महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर की जालसाजी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जालसाजों ने फ्लिपकार्ट का रिफंड भेजने के नाम पर महिला से 99,723 रुपये की ठगी कर ली। महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर जालासाजी को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

बिलासपुर क्षेत्र के खरखड़ी गांव निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि आपके मोबाइल पर फ्लिपकार्ट की रिफंड राशि भेजनी है। इसके लिए एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही सुमन का मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खाते से दो बार में 99,723 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। पीड़िता ने अपने साथ हुई ठगी की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed