फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 2 lakh in the name of air ticket

Gurugram News: एयर टिकट के नाम पर युवती से दो लाख रुपये ठगे

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 2 lakh in the name of air ticket
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पूर्व क्षेत्र निवासी युवती को ट्रेवल एजेंट के माध्यम से इंटरनेशनल टिकट कराना महंगा पड़ गया। एयर टिकट के नाम पर युवती से आशीष सक्सेना नामक ट्रेवल एजेंट ने दो लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन पांच माह बाद भी न तो युवती को टिकट मिले और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रियंका उप्पल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रेवल एजेंटी द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकार हो गई। 8 सितंबर 2024 को उसने आशीष सक्सेना के माध्यम से इंटरनेशनल ट्रेवल टिकट बुक कराया था। ट्रेवल एजेंट ने प्रियंका को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसके लिए प्रियंका ने ट्रेवल एजेंट आशीष सक्सेना को ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दो लाख रुपये भेज दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed