फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman dumping garbage in a tractor-trolley was hit by a Hiva and died.

Gurugram News: ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 01 Mar 2026 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A woman dumping garbage in a tractor-trolley was hit by a Hiva and died.
-ट्रैक्टर व हाइवा के बीच फंस गई थी महिला, ट्रैक्टर चालक भी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुढेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में चंदू गांव में 28 फरवरी की सुबह ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर व हाइवा के बीच फंसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक को भी चोटें आई हैं। मृतका की पहचान चंदू गांव निवासी पूनम रानी (31) के रूप में हुई है। पति पवन की शिकायत के आधार पर हाइवा चालक के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी आई थी। 28 फरवरी की सुबह करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी पूनम कूड़ा डालने के लिए बाहर आई थी। इसी दौरान पीछे से गुरुग्राम से बादली ओर जा रहे मिट्टी से भरे एक हाइवा ने तेज रफ्तार व लापरवाही से पूनम को टक्कर मार दी। पूनम ट्रैक्टर-ट्राॅली व हाइवा के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पास में खड़े बिजली के खंभे से जा टकरा गया और चालक सतीश कुमार को भी चोटें आई। हादसे के बाद चालक हाइवा को मौके पर छोड़कर भाग गया। पूनम रानी को परिवार वालों ने तुरंत पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई किरनपाल ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के मालिक को नोटिस भेजकर चालक की पहचान कराने व पेश करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed