फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A trolley ran over a teenager, resulting in his death.

Gurugram News: किशोर के ऊपर से गुजरा ट्रॉला, मौत

Sun, 28 Dec 2025 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
A trolley ran over a teenager, resulting in his death.
दादा भैया चौक के पास हुआ हादसा, साइकिल से लौट रहा था घर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-नौ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दादा भइया चौक के पास साइकिल से जा रहे 15 वर्षीय किशोर को पीछे से आए ट्रॉला ने टक्कर मार दी और ट्रॉले का पिछला पहिया किशोर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक की पहचान सूरत नगर निवासी शिव के रूप में हुई है।


रविवार दोपहर वह जिम से घर सूरत नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में जैसे ही वह चौक के पास पहुंचा तो अचानक से पीछे की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रॉला ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉले का पिछला पहिया शिव के ऊपर से गुजर गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची तब तक चालक ट्रॉला को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed