फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A traffic policeman was hit by a canter near Sarhaul toll, resulting in his death

Gurugram News: सरहौल टोल के पास कैंटर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौत

Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A traffic policeman was hit by a canter near Sarhaul toll, resulting in his death
एनएच-48 पर हुआ हादसा, आरोपी कैंटर चालक फरार
विज्ञापन



पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था मृतक

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर सरहौल टोल के पास मंगलवार रात को गश्त टीम में शामिल एक यातायात पुलिसकर्मी को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उद्योग विहार थाने और यातायात पुलिस की टीमें कैंटर की पहचान करने में जुटी हैं।
मृतक की पहचान रेवाड़ी के बूढपुर गांव निवासी लोकेश (29) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में गुरुग्राम यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। 25 नवंबर की रात को वह ट्रैफिक इंस्पेक्टर हाईवे-1 की गाड़ी पर ड्यूटी के लिए तैनात था। रात के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर हाईवे-1 की गाड़ी दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर गश्त कर रही थी। रात करीब 2 बजे गश्त गाड़ी सरहौल टोल के पास पहुंची तो सिपाही लोकेश गाड़ी को सड़क किनारे रोककर लघुशंका के लिए चला गया। जब वह वापस आकर गाड़ी में बैठने लगा तो गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। यह हादसा सरहौल टोल से 200 मीटर पहले हुआ।
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर लगने से लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में मौजूद अन्य यातायात पुलिसकर्मियों ने नीचे उतरकर सिपाही लोकेश को संभाला, तब तक कैंटर चालक अपने वाहन सहित भाग गया। पुलिसकर्मी तुरंत लोकेश को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के बारे में उद्योग विहार थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कैंटर की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी हरीश ने बताया कि सिपाही को टक्कर मारने वाले कैंटर की पहचान के लिए एनएच-48 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कैंटर की पहचान होते ही चालक को गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


19 नवंबर को भी सिपाही की हुई थी मौत
एक सप्ताह पहले भी 19 नवंबर की रात को डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाली पहाड़ी के पास नाके पर वाहनों की जांच कर रहे सिपाही को ट्राॅले ने कुचल दिया था। उक्त हादसे में रेवाड़ी के कुमरोदा गांव निवासी सिपाही अजय की मौत हाे गई थी। अजय वर्ष 2019 में हरियााणा पुलिस में भर्ती हुआ था और मार्च 2025 में उसकी शादी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक शक्ति निवासी निमोध गांव, सीकर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed