फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A speeding school bus rear-ended a car parked on the side of the road.

Gurugram News: स्कूल की तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से मारी टक्कर

Sat, 31 Jan 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A speeding school bus rear-ended a car parked on the side of the road.
स्कूल की तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से मारी टक्कर
विज्ञापन

- हादसे के दौरान स्कूली बस में बच्चे भी सवार, बस चालक का कराया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में 29 जनवरी की दोपहर सेक्टर-57 स्थित वेंकटेश्वर स्कूल की तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें लगी हैैं। इस हादसे के दौरान स्कूली बस में बच्चे भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कार चालक तरूण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक शराब पीकर स्कूली बस काे चला रहा था, जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस ने बस के चालक का मेडिकल कराया है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी तरूण गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे वह पाम कंट्री क्लब से अपनी कार में घर लौट रहे थे। पारस क्वार्टर के पास एक कॉल आने पर उन्होंने अपनी कार साइड में रोकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस के चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। जिससे वह कार के अंदर फंस गए और लगभग 10 मिनट के बाद ही कार से निकल पाया। हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर वहां से आगे निकल गया। सूचना पर पुलिस ने ग्वाल पहाड़ी चौकी के समीप बस को रूकवा लिया।
विज्ञापन

ग्वाल पहाड़ी चौकी के प्रभारी एसआई राकेश ने बताया कि स्कूली बस के चालक के नशे में होने की आशंका चलते मेडिकल कराया गया है। शिकायत के आधार पर मामले में 281, 125, 324(4) बीएनएस व 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed