फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A small issue, a big fight... a friend sat together and resolved it

Gurugram News: छोटी-सी बात, बड़ी लड़ाई... सखी ने बैठाकर सुलझाई

Sun, 29 Jun 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A small issue, a big fight... a friend sat together and resolved it
परिवारों में छोटी-छोटी बात पर हो रही लड़ाई थानों तक पहुंच रही
विज्ञापन


- सखी-वन स्टॉप सेंटर में भी पहुंच रहे मामले

- सखी की टीम दंपतियों और परिवार के सदस्यों को बैठाकर करा रहे सुलह
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित सखी-वन स्टॉप सेंटर में समझौते के लिए घर की लड़ाई पहुंच रही हैं। छोटी-छोटी बातें आपसी तकरार में इतनी बढ़ जाती हैं कि पति-पत्नी के बीच काफी दूरी बढ़ जाती है और मामला थानों व अदालत तक पहुंच जाता है। वहीं, मामला सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंचता है तो दोनों पक्षोें को बैठाकर उनके बीच आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने का काम किया जाता है। अधिकतर मामलाें में सखी सेंटर पर ही पति-पत्नी और बहू व ससुराल वालों के बीच आपसी सुलह करवा दी जाती है।
----

हर माह पहुंचते हैं करीब 20 मामले
सखी-वन स्टॉप सेंटर में हर माह घरेलू हिंसा से संबंधित करीब 20 शिकायतें पहुंचती हैं। इन शिकायतों में कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनमें विवाद की शुरुआत काफी छोटी बात पर होती है। पति-पत्नी के बीच छोटी बात ही बड़ा विवाद बन जाती है। एक मामले में पति ने पत्नी को कुछ कपड़ों को वॉशिंग मशीन की बजाय हाथ से धोने के लिए बोला तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। वहीं, एक मामले में पति ने ज्यादा मोबाइल देखने के लिए टोका तो पत्नी इस बात पर झगड़ा करने लगी और सेंटर में मारपीट करने की शिकायत दे दी। वहीं, कई मामलों में घर के काम न करने पर पति या ससुराल वालों द्वारा टोकने पर भी महिला का उनके साथ बहसबाजी करने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

----
1. घर का खर्चा नहीं उठा रहा पति
पालम विहार निवासी एक महिला ने वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दी थी कि उसका पति छोटी-छोटी बातों पर ताने मारता है और घर का खर्चा भी नहीं देता। उसकी शादी का आठ साल हो गए हैं, जबकि उसका पति घर का खर्चा आधा-आधा करने के लिए कहता है। उनके पति बच्चों के साथ भी अच्छे से बात नहीं करता। महिला अपने पति से अलग रहना चाहती है। शिकायत मिलने पर पति-पत्नी को सेंटर में बुलाकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पति ने अपनी गलती मानते हुए घर के सारे खर्चे उठाने और पत्नी व बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. शराब पीकर दुर्व्यवहार करता है पति
आईएमटी मानेसर की एक महिला ने महिला हेल्पलाइन नंबर से वन स्टॉप सेंटर में संपर्क कर घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट व दुर्व्यवहार करता है और उसके पति का किसी अन्य औरत से साथ संबंध है। शिकायतकर्ता महिला व उसके पति को काउंसलिंग के लिए सेंटर बुलाकर बातचीत की गई। पति ने माफी मांगते हुए भविष्य में गलती न करके घर की पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा।
3. पति, सास व ननद करती हैं परेशान
शीतला कॉलोनी निवासी एक महिला ने वन स्टॉप सेंटर में अपने पति, सास व ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करने के साथ ही रुपयों की मांग करता है। उसके मायके से बार-बार रुपये मंगवाता है। सेंटर पर काउंसलिंग के दौरान पति ने लिखित में दिया कि वह पत्नी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेगा। वहीं, महिला से भी पति के साथ अच्छे ढंग से रहने और घर के काम करने के बारे में लिखित में लिया गया।
4. घरेलू हिंसा की दी शिकायत
खंडेवला गांव में एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पति व ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी। पति शराब पीकर मारपीट व दुर्व्यवहार करता है। दोनों पक्षों को सेंटर में बुलाकर काउंसलिंग की गई। इस मामले में शिकायतकर्ता महिला की भी गलती मिलने पर उसे समझाया गया और पति व ससुराल वालों के साथ अच्छे ढंग से रहने के बारे में कहा गया। वहीं, महिला के पति व ससुराल वालों ने भी उसके साथ अच्छा व्यवहार करने पर अपनी बात कही।
5. दो बार करनी पड़ी काउंसलिंग

राजीव नगर निवासी एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दी कि उसका पति दुर्व्यवहार करता है। घर का खर्चा नहीं देते और सोना भी ले रखा है। पति-पत्नी को सेंटर में बुलाकर काउंसलिंग की गई, लेकिन दोनों के बीच कोई फैसला नहीं हो सका। दोनों की दोबारा काउंसलिंग की गई। इसमें महिला द्वारा अपने पति से अलग रहने, सोना वापस करने और प्रति माह का खर्च देने के लिखित बयान दिए गए। दोनों के बीच आपसी समझौता कराकर शिकायत बंद की गई।

सेंटर पर आने वाली शिकायतों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जाती है। अधिकतर मामलों में पति-पत्नी के बीच विवादों को सुलझा लिया जाता है। जिन विवादों में सेंटर पर समझौता नहीं होता है उनको कानूनी सहायता व सलाह के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज दिया जाता है। मामला गंभीर होने पर पुलिस सहायता भी ली जाती है। - पिंकी मलिक, प्रभारी, सखी वन स्टाॅप सेंटर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article